वाराणसी, जून 21 -- सेवापुरी, संवाद। कोयलार गांव (कपसेठी) में अवैध खनन की सूचना पर शनिवार रात पहुंची टीम ने चार ट्रैक्टर और दो जेसीबी सीज कर दिया। सीज वाहन कपसेठी थाने में खड़े कराए गए हैं। वाहन स्वामियों पर भी कार्रवाई होगी। ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार रात एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा और खनन अधिकारी प्रशांत सिंह ने टीम के साथ छापेमारी की। कोयलार गांव में अवैध खनन में लगे मिट्टी लदे चार ट्रैक्टर-ट्राली, दो जेसीबी को पकड़ने के बाद कपसेठी थाने लाकर सीज किया गया। एसडीएम पिंडरा और खनन विभाग की कारवाई से अवैध खनन करने वालो में हड़कंप मच गया। कपसेठी के अकोढ़ा, महिमापुर, कोयलार, कुरू, इसरवार, गैरहा और लोहरडीह, दिलवालपुर गांव के पास में रात जेसीबी मशीन समेत दर्जन भर ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर मिट्टी के अवैध खनन का कार्य चलता रहता है। यह भी पढ़ें- मूंढाप...