कोयलाबीर बाबा पूजनोत्सव में पहुंचे सांसद और बिहार के पूर्व मंत्री
बलिया, जून 20 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के देवरार गांव में कोयलाबीर बाबा पूजनोत्सव एवं वीर एकलव्य की मूर्ति स्थापना दिवस समारोह शनिवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी तथा विशिष्ट अतिथि सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने वीर एकलव्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद समाज सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक अधिकारों से वंचित हैं। आज भी बड़ी संख्या में लोग आवास, बिजली, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। आरोप लगाया कि सरकारें केवल समाज को भ्रमित करने का काम कर रही हैं।सांसद ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.