कोयलांचल में 500 से अधिक पेड़ गिरे, दर्जनों बिजली पोल क्षतिग्रस्त
रांची, जून 6 -- खलारी, संवाददाता। खलारी-पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण पूरे क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। आंधी की चपेट में आकर 500 से अधिक पेड़ उखड़कर गिर गए, जबकि दो दर्जन से अधिक बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा एक हजार मीटर से अधिक बिजली के तार टूट गए, 50 से अधिक कंडक्टर और कई इंसुलेटर भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। खलारी प्रखंड के राय आरसीएम साइडिंग के पास 33 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर गिर गया। इसके कारण बचरा विद्युत सबस्टेशन से लगभग 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं कई क्षेत्रों में 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा。
पेड़ गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.