रामगढ़, दिसम्बर 14 -- बिनोद सिंह, केदला। केदला कोयलांचल के ठंडी हवाओं में अब तिलकुट की सौंधी खुशबू का मिठास घुलने लगी है। जगह-जगह तिलकुट की दुकानें सजने लगी हैं। मकर संक्रांति के त्योहार में भले ही अभी एक महीने का समय बचा है। लेकिन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ अभी से ही उमड़ने लगी है। तिल की विशेष खुशबू लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। दुकानों में तिल से बने विभिन्न प्रकार के पारंपरिक खाद्य पदार्थ भी सज गए हैं। बाजार में सेहत को ध्यान में रखते हुए गुड़ से बने तिलकुट की मांग सबसे अधिक की जा रही है। वहीं काले तिल के लड्डू की डिमांड भी हो रही है। लोग स्वाद के साथ सेहत का पूरा ख्याल रख रहे हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि ठंडा के दिनों में तिल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही तिल त्वचा व बालों को भी मजबूत बनाता है। ठंड के दिनों में शरीर ...