रामगढ़, अप्रैल 12 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कोयलांचल में रविवार को सूर्य देव ने अपने तीखे तेवर दिखाया। शनिवार के बनिस्पत एक दिन में ही रविवार को तापमान में तेजी का उछाल आ गया । रविवार को यहां पारा 36.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जिसके कारण दोपहर में पंखा की हवा में भ्री गर्मी थी। वहीं बाहर निकलने पर सर पर गमछा रखना पड़ा। इससे लोगों को लगा कि अब फिर होली के बाद शुरू हुआ गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। रात में भी लोगों को गर्मी परेशान करेगी। एक दो दिन में तापमान और बढने का अनुमान है। बता दें इस वर्ष होली के बाद से गर्मी ने तेवर दिखना शुरू कर दिया था। तब दिन का पारा तेजी से ऊपर चढ़ा था। यहां तक कि भू जलस्तर भी तेती से नीचे जाने लगा था। लेकिन रामनवमी के रात में आए आंधी पानी के बाद कम अधिक लगातार बारिश होते रहने के कारण मौसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.