धनबाद, अप्रैल 6 -- खाड़ी देशों में जारी युद्ध की तपिश से कपड़ा बाजार झुलसने लगा है। कपड़ों की कीमतें बढ़ रही हैं और सप्लाई घट रही है। इसका असर अब कोयलांचल के कपड़ा बाजार पर दिखाई देने लगा है। रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर लग्न और त्योहारों तक में कपड़ों की कीमतों में तेजी आनी शुरू हो गई है। इसने आमलोगों के साथ-साथ व्यापारियों की भी परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि बाजार में कपड़ों की किल्लत शुरू हो गई है और दाम 10 से 30 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। धनबाद के करकेंद बाजार स्थित कपड़ों की थोक मंडी समेत आसपास के प्रमुख कपड़ा बाजारों में दुकानदारों के पास पर्याप्त माल नहीं आ रहा है। व्यापारियों के मुताबिक पहले जहां 20 पार्सल का ऑर्डर देने पर पूरा माल समय पर मिल जाता था, अब मुश्किल से चार से पांच पार्सल ही पहुंच पा रहे हैं। इसमें भी काफी अधिक समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.