रामगढ़, मार्च 22 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल भुरकुंडा सहित रिवरसाइड, भदानीनगर, चिकोर, महुआ टोला, चैनगड़ा, लपंगा बस्ती, सेंट्रल सौंदा और सीसीएल सौंदा आदि क्षेत्र में शनिवार को ईद का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह होते ही मुस्लिम समाज के लोग पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने पहुंचे। इस मौके पर विशेष नमाज अदा की गई और देश-दुनिया में अमन-शांति, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरा माहौल प्रेम और सौहार्द से भर उठा। ईद को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। घर-घर में सेवइयों की खुशबू फैली रही और तरह-तरह के लजीज पकवान बनाए गए, जिनका लोगों ने भरपूर आनंद लिया। ईद की खुशियों को साझा करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.