बोकारो, मार्च 15 -- बेरमो, प्रतिनिधि। झारखंड विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति द्वारा 22 मार्च को विस्थापित सेमिनार किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष काशीनाथ केवट व महासचिव सुरज महतो ने बताया कि सेमिनार ढोरी स्थित भारत माता विवाह मंडप में ही आयोजित किया जाएगा। सेमिनार में कोयलांचल के विस्थापितों की लंबित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा आगे की आंदोलनात्मक रणनीति तय की जाएगी। सेमिनार में कोयलांचल के सांसदों और विधायकों के साथ-साथ पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि विस्थापितों की समस्याओं को व्यापक स्तर पर उठाया जा सके। समिति के नेताओं ने आरोप लगाया कि सीसीएल प्रबंधन विस्थापितों के प्रति निरंकुश और असंवेदनशील रवैया अपनाए हुए है। जिसने अपने पूर्वजों की जमीन को राष्ट्र के विकास के लिए सौंप दिया, उन्हीं को आज न्याय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.