रामगढ़, मई 28 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल कुजू व आसपास के इलाके में गुरुवार को ईद उल अजहा की नमाज पूरे अकीदत के साथ अता की गई। इस दौरान क्षेत्र के ईदगाह व मस्जिदों में  मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अता करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दिया। साथ ही देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। वहीं बकरीद को लेकर बकरे की कुर्बानी दी गई। इस दौरान क्षेत्र के कुजू चौक मस्जिद, आजाद बस्ती, तोपा बस्ती, बनवार, दररिया, डूमरबेडा, न्यू मंगरदाहा, सांडी, बोंगावार, दिगवार, बरकट्ठी, करमा, जमुआ, रतवे, महुआटुंगरी, अंबागढ़ा, कच्चाडाढ़ी समेत अन्य स्थानों पर नमाज अता की गई। त्योहार को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पूरे सजगता के साथ क्षेत्र में गस्ती करते दिखे। यह भी पढ़ें- कुजू क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने बकरीद को लेकर किया फ्लैग मार्च वहीं कुजू ओपी प्रभ...