धनबाद, अप्रैल 29 -- कोयलांचल की बेटी खुशबू चौरसिया को हैदराबाद स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में भारत आईकॉनिक अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान मिला है। खुशबू चौरसिया वर्तमान में तमिलनाडु के चेन्नई, अनुपूरम और थिरुकालुकुंदरम स्थित अमिया कोचिंग सेंटर की संस्थापक सह प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। खुशबू के पिता आरएन चौरसिया धनबाद में वरिष्ठ पत्रकार हैं। इससे पहले भी खुशबू को साउथ इंडिया वुमेन अचीवर्स अवार्ड 2025, नेशनल टैलेंट अवार्ड 2025 और नेशनल एक्सीलेंट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- डॉ. परिणीता शुक्ला को मिला भारत आइकॉनिक अवार्ड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.