धनबाद, मार्च 24 -- बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) मेन कैंपस भेलाटांड़ में सोमवार को विवि का नौवां स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ अभय कुमार सिंह मुख्य वैज्ञानिक सिंफर ने कहा कि कोयलांचल की धरती पर विश्वविद्यालय की स्थापना होना अपने आप में गर्व की बात है। विवि की स्थापना होने से हजारों छात्र-छात्राएं प्रतिवर्ष शिक्षित हो रहे हैं। उन्होंने विभिन्न जानकारी विस्तार से दी। कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह ने कहा कोई भी संस्थान तभी विकास करता है, जब उस संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी और तमाम समाजसेवी, नागरिक का सामूहिक प्रयास जुड़ता है। वह संस्थान विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचता है। हम सभी लोग मिलजुल कर प्रयास करें तभी विनोद बाबू के सपनों को हम पूरा कर सकते हैं, जिनका सपना था पढ़ो और लड़ो।विवि के सीनेट हॉल में विश्वविद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.