बिहारशरीफ, मार्च 9 -- कोयरीबिगहा स्कूल की शिक्षिका उषा निलंबित हिलसा बीईओ कार्यालय में देनी होगी उपस्थिति बिहारशरीफ, निज संवाददाता। कतरीसराय प्रखंड के कोयरीबिगहा स्कूल की शिक्षिका उषा कुमारी सिन्हा को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। साथ ही उन्हें निलंबन अवधि में हिलसा बीईओ कार्यालय में उपस्थिति देनी होगी। इसके साथ ही उनके विरुद्ध जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जिला शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ आनंद शंकर ने बताया कि शनिवार को स्कूल में कुछ ग्रामीणों ने वहां के प्रधान शिक्षक उमेश कुमार शर्मा के साथ हुए मारपीट के बाद ताला जड़ दिया था। इसमें वहां की शिक्षिका उषा कुमारी सिन्हा द्वारा इसे कराए जाने की बात कही है। इस संबंध में बीईओ कार्यालय को पहले भी आवेदन दिए जाने की बात कही गयी है। शनिवार को बीडीओ रजनीश कुमार व थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.