गिरडीह, मार्च 18 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के कोयरीडीह गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य एवं पोषण मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी समुदाय के बुजुर्ग, बच्चों, किशोरी एवं महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें पोषण युक्त खाद्य पदार्थ खाने संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे, जहां स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषण युक्त खाद्य सामग्रियों की प्रदर्शनी की गई। प्रतिभागियों ने एक-एक कर इन खाद्य पदार्थों के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। मेले का मुख्य आकर्षण यह रहा कि लोगों को उनके आसपास आसानी से उपलब्ध पोषक आहार के महत्व और उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षक का रजनी पाठक ने गर्भवती महिलाओं, धातृ माताओं एवं किशोरियों के लिए संतुलित आहार की जानकारी दी। कार्यक्रम में उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.