देवघर, मार्च 6 -- देवघर, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के कोयरीडीह बाजार के पास गुरुवार को ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया है। घायलों में बिहार के जमुई जिला क्षेत्र के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत भातुसार गांव निवासी नीरज सोरेन और नरेश सोरेन शामिल है। परिजनों के अनुसार दोनों बाइक से जसीडीह की ओर जा रहा था। उसी दौरान कोयरीडीह बाजार के पास बाइक अचानक असंतुलित हो गई और सामने चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर की निगरानी में दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.