चक्रधरपुर, मई 4 -- मनोहरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड में सारंडा जंगल के बीहड़ चिड़िया पंचायत अंतर्गत बिनुआ- अंकुआ में कोयना नदी के किनारे मशीन से सोना का अवैध खनन किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में संलिप्त महाराष्ट्र के समाधान सुरेश कुमार (38वर्ष ), ऋषिकेश मानिक (30वर्ष ) व केरल के अब्दुल मालिक (54वर्ष ) को रविवार को ग्राम रक्षा समिति ने पकड़ कर तुरंत गांव छोड़ने को कहा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए मामले की जांच करने की भी मांग की है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र व केरल से आये तीनों व्यक्ति पिछले एक सप्ताह से बिनुआ गांव में भाड़े के मकान में रहकर कोयना नदी के किनारे रेत में मशीन से अवैध खनन कर सोना निकालने के प्रयास में थे। हालांकि इतने दिनों में इन्हे कुछ नहीं मिला। वहीँ कुछ ग्रामीणों ने रविवार को तीनो...