रांची, मार्च 5 -- रांची। कोयंबटूर-रांची-हटिया ट्रेन सेवा के शीघ्र परिचालन को लेकर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को पत्र भेजा गया है। यह पत्र पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने भेजा है। उन्होंने कहा कि कोयंबटूर और रांची के बीच प्रस्तावित रेल सेवा की घोषणा का झारखंड व तमिलन्नाडू के लोगों ने हर्षपूर्वक स्वागत किया है। यह ट्रेन सेवा देनों राज्यों के बीच सामाजिक व आर्थिक संबंधों को सुढृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा के प्रारंभ होने से श्रमिक, विद्यार्थी, मरीजों व व्यापार-उद्योग से जुड़े लोगों को सुरक्षित, सुविधाजनक किफायती यात्रा का लाभ मिलेगा। यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.