सिमडेगा, अप्रैल 10 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले की बेटी कोमल सिंह ने फिर से एक बार जिलेवासियों को इतराने का मौका मिला है। एक साधारण परिवार की पुत्री कोमल सिंह का चयन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी अस्सिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर में हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। कोमल सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह मुकाम हासिल कर पाई हैं। कोमल के पिता रणधीर रंजन सिंह एक छोटे से दवा दुकान चलाते हैं। रणधीर रंजन ने बताया कि कोमल शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने डीएवी विद्यालय से मैट्रिक में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं डीपीएस रांची से इंटर विज्ञान में भी 93 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक क...