बरेली, जून 9 -- विश्वविद्यालय कैंपस के विधि विभाग में एलएलएम सेल्फ फाइनेंस द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को फेयरवेल पार्टी दी। पार्टी की थीम लेक्स एडियू रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. अमित सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया। उन्होंने सभी को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एलएलएम द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जुनियर छात्रों द्वारा फाइनल ईयर के छात्रों को जिनमें विधिक प्रश्नावली, अभिनय, गायन, मिमिक्री, नृत्य आदि मल्टीपल टॉस्क दिए गए, जिनके आधार पर एलएलएम सेल्फ फाइनेंस से मिस फेयरवेल कोमल व मिस्टर फेयरवेल करन प्रताप चौधरी बने। डॉ. नईम उद्दीन, डॉ. शहनाज अख्तर, डॉ. अनुराधा यादव, प्रेक्षा सिंह, डॉ सचिन रस्तोगी, डॉ. निधि ...