कौशाम्बी, फरवरी 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट के अलवारा गांव में गुरुवार की रात गला दबाकर विवाहिता की हत्या कर दी गई थी। वहीं ससुराली पक्ष घटना को आत्महत्या बता रहे थे। पीएम रिपोर्ट ने तस्वीर साफ कर दी है। युवती को गला दबाकर ही मारा गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति का चालान कर दिया है। अब सास-ससुर की इसमें भूमिका खंगाली जा रही है। हटवा रामपुर मडूकी की कोमल की गुरुवार की रात संदिग्ध हालत में उसकी ससुराल अलवारा में लाश मिली थी। उसके गले में निशान था। शव मिलने की खबर पर परिजन पहुंचे तो उन्होंने सीधे-सीधे हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। आरोपी पति ओम प्रकाश उर्फ सोनू को हिरासत में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ससुराल वाले बार-बार घटना को आत्महत्या बता रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.