गंगापार, सितम्बर 27 -- एलआईसी एजेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया की फूलपुर शाखा का सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ। इसके साथ 25 सदस्यीय नई कमेटी गठित हुई। अध्यक्ष कोमल कुमार चौरसिया, मंत्री रमेश सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद सिंह, राम प्रताप राव, दशरथ लाल यादव, राजकुमार रजक, संयुक्त सचिव राजेश कुमार प्रजापति, लल्लन प्रसाद प्रजापति, मो.राशिद, मदन सिंह पटेल चुने गए। उक्त निर्वाचन हेतु सम्मेलन का आयोजन किया गया। संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष रमेश सिंह ने झंडारोहण एवं शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की। उद्घाटन भाषण में सीटू के जिला मंत्री अविनाश मिश्रा ने कहा कि सरकार सभी सार्वजनिक सम्पत्ति एवं सार्वजनिक कम्पनियो को निजीकरण करने पर आमादा है। एलआईसी भारत की सबसे मुनाफा वाली कंपनी है पर सरकार आईपीओ लाकर घिनौना खेल खेल रही ह...