सिमडेगा, जनवरी 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पाकरटांड़ थाना क्षेत्र स्थित कोबांग डैम में डूबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुमला जिला के भंडरिया गांव निवासी गोवर्धन राय के रूप में की गई है। बताया गया कि गोवर्धन राय पाकरटांड़ गांव में अपने रिश्तेदार के घर आया था। इसी क्रम में वो नहाने के लिए कोबांग डैम चला गया। यहां नहाने के क्रम में वो डैम के गहरे पानी में डुब गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से शव को डैम से बहार निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.