बलिया, अगस्त 4 -- Balia News: कहते हैं कि पालतू जानवर आने वाली मुसीबत को पहले ही भांप लेते हैं और वफादारी दिखाते हुए अपने मालिक और उसके घर वालों की जान बचाने के लिए खुद की कुर्बानी देने से भी पीछे नहीं हटते। इंसानों और जानवरों के बीच ऐसी ही एक वफादारी का वीडियो यूपी के बलिया से सामने आया है। इसे वीडियो को देखकर हर किसी की आंखों में आंसू गए। एक पालतू कुत्ते ने वफादारी की मिसाल पेश करते हुए मालिक के लिए अपनी ही जान दे दी। दरअसल घर में रात के समय कहीं से एक कोबरा सांप घर में घुसने की कोशिश करने लगा। पालतू कुत्ते की जब उस कोबरा पर नजर पड़ी तो उसने कोबरा को घर के अंदर जाने से रोक दिया। कोबरा और कुत्ते के बीच काफी देर तक लड़ाई होती रही। इस घटना में कोबरा ने कुत्ते को डस लिया लेकिन कुत्ते ने भी आखिरी सांस तक उसे घर के बाहर ही रोके रखा। इसका वीडि...