मोनी देवी, अप्रैल 5 -- कोबरा सांप से खेलना एक शख्स के लिए जानलेवा साबित हुआ। हरियाणा में करनाल जिले के गांव संधीर में राजेंद्र को कोबरा ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह पहले भी कई बार सांप पकड़कर उनसे खेलता था, लेकिन इस बार उसकी यही आदत उस पर भारी पड़ गई। राजेंद्र पहले भी कई बार सांप पकड़कर घर ले आता था और बाद में जंगल में छोड़ देता था। इस बार वह नशे में था और इसी लापरवाही ने उसकी जान ले ली। उसके इसी खतरनाक शौक के कारण गांव के लोगों ने उसका नाम जहरीला रख दिया था। वह मजदूरी का काम करता था और अपने भाई के साथ रहता था। यह भी पढ़ें- बंदूक की नोक पर भर्ती, रूस से 'बॉडी बैग' में लौटा हरियाणा का अंकित; जानें कहानी गांव के सरपंच सतीश ने बताया कि श्मशान घाट पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों ने एक काले रंग के सांप को देखा। उन्होंने त...