हजारीबाग, मार्च 9 -- कोबरा बटालियन मुख्यालय में महिला दिवस मनाया बरही प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बरही स्थित 203 कोबरा बटालियन मुख्यालय में तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया। कोबरा के क्षेत्रीय कावा अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने समारोह का शुभारंभ किया। तीन दिवसीय समारोह में आयोजित साईकिल रैली, रंगोली प्रतियोगिता, कुकिंग प्रतियोगिता, रन फॉर फन प्रतियोगिता, 10 ओवर क्रिकेट, खो-खो प्रतियोगिता और रस्सा कस्सी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। महिलाओं और बालिकाओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय कावा अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से जागरूक होना जरूरी है। कोबरा परिसर की श्वेता कुमारी, सविता कुमारी, नीतू कुमारी और रीना कुमारी ने भी समारोह में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। अनुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.