रांची, मार्च 31 -- खूंटी, संवाददाता। कोबरा 209 बटालियन के एक जवान ने सोमवार देर रात फुदी पंचायत स्थित कैंप के मेडिकल वार्ड में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 36 वर्षीय आनंद के रूप में हुई है। वह बटालियन में चालक पद पर कार्यरत था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आनंद कर्नाटक के विदूर जिला अंतर्गत संतपुर थाना क्षेत्र का निवासी था और वर्तमान में कोबरा 209 बटालियन में अपनी सेवा दे रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो-तीन दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका व्यवहार असामान्य हो गया था।स्थिति को देखते हुए बटालियन के अधिकारियों ने सोमवार शाम उसे कैंप स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के बावजूद उसकी हालत में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ और देर रा...