नई दिल्ली, अगस्त 10 -- ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के लईकेरा थाना क्षेत्र स्थित करमापाड़ा गांव से एक हैरान कर देने वाली और अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां धरमसिंह खड़िया नाम के एक शख्स का अचानक एक जहरीले कोबरा सांप पर पैर पड़ गया। इसके बाद युवक ने डरकर भागने के बजाय कोबरा को पकड़ लिया और अपने दांतों से उसकी गर्दन चबाकर उसे मार डाला। हैरानी की बात यह है कि इस शख्स ने यह अजीबोगरीब कदम एक तांत्रिक के बहकावे में आकर उठाया था।सांप काटे तो उसे वापस काट लो: अंधविश्वास में ली जान सांप को काट कर मारने वाले धरमसिंह खड़िया ने बताया कि वह अपने खेत की तरफ जा रहा था, तभी गलती से उसका पैर कोबरा पर पड़ गया। फन फैलाए सांप को देखकर वह डर गया, लेकिन उसे एक तांत्रिक का कहा याद आ गया। यह भी पढ़ें- टीचर पति ने सांप घुसने का बुना ताना-बाना, बात नहीं बनी तो पत्नी ...