हरेंद्र नाथ ठाकुर, अप्रैल 2 -- खंडवा जिले के ग्राम भोजाखेड़ी के रहने वाले 30 वर्षीय आशिक मंसूरी, जिन्हें इलाके में लोग "सांपों का माहिर खिलाड़ी" कहकर पुकारते थे, बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। विडंबना यह रही कि जिस कोबरा सांप को पकड़कर वे दूसरों की जान बचाने पहुंचे थे, वही उनके लिए मौत का कारण बन गया। बुधवार रात करीब 7:30 बजे बरुड़ गांव में किसान नारायण पटेल के घर के आंगन में एक जहरीला और चमकदार कोबरा दिखाई दिया। घरवालों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ऐसे में हमेशा की तरह आशिक मंसूरी को बुलाया गया, जो लंबे समय से इलाके में सांप पकड़ने और लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए जाने जाते थे।सांप को काबू में किया, लेकिन एक छोटी चूक बन गई जानलेवा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आशिक ने काफी सावधानी और मेहनत के बाद कोबरा को पकड़ लिया था। सां...