हरिद्वार, जून 29 -- मेला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान बायपास मार्ग स्थित आश्रम में हुई घटना यह भी पढ़ें- कोबरा के डसने से महिला की बिगड़ी तबीयत, मेला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान हरिद्वार,संवाददाता। ज्वालापुर से हरिद्वार को जाने वाले बायपास मार्ग स्थित एक आश्रम में सोमवार को वंदना को सांप ने डस लिया, जिससे उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई। घटना के बाद आश्रम के लोगों ने बिना समय गंवाए उन्हें मेला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। मेला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. मनीष ने बताया कि महिला को अस्पताल पहुंचते ही एंटी स्नेक वीनम (एएसवी) के इंजेक्शन लगाए गए। इसके साथ ही नसों पर पड़ने वाले विष के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए इंजेक्शन भी दिए गए। समय पर उपचार मिलने से महिला की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ। डॉ. मनीष ने बताया ...