पाकुड़, अप्रैल 3 -- महेशपुर। प्रखंड मुख्यालय के बजारपाड़ा निवासी चंदन साह के घर के चहारदीवारी के समीप शुक्रवार दोपहर लंबे जहरीले स्पैक्ट्रल कोबरा (भारतीय नाग) को देखकर घर के लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। सांप दिखने के तुरंत बाद चंदन साह ने इसकी जानकारी मोबाइल पर वनकर्मी असराफुल शेख को दी। खबर मिलते ही वन कर्मी असराफुल शेख चंदन साह के घर पहुंचे। वहां उन्होंने 5.5 फीट लंबे तथा करीब 11 वर्ष उम्र के जहरीले स्पैक्ट्रल कोबरा का रेसक्यू किया। जिसके बाद घर के लोगों सहित आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। रेसक्यू के बाद वन कर्मी ने स्पैक्ट्रल कोबरा को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वन कर्मी ने बताया कि स्पैक्ट्रल कोबरा काफी जहरीला होता है। उसने लोगों से अपील की कि सांप दिखने के बाद उसे अपने स्तर से पकड़ने या छेड़-छाड़ करने की कोशिश न करें। मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.