रामगढ़, मई 15 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। कोलफील्ड मजदूर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अरगड्डा जीएम से मिलकर क्षेत्र में बिजली पानी की समस्या को लेकर वार्ता किया। यूनियन के क्षेत्रीय सचिव पुरुषोत्तम पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता किया। जिसमें गुरुवार को गिद्दी में दिन भर बिजली कटे रहने के बाद रात्रि में 2 बजे रात्रि में बिजली बहाल होने पर नाराजगी प्रकट किया। रेलीगढ़ा कॉलोनी में 11 मई को दिन रात बिजली कटे रहने की बात कही।यूनियन नेता ने शॉटडाडन के दौरान भी कॉलोनी में सुबह शाम लोड सेडिंग करने और रात में अनावश्यक बिजली काटे जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। वार्ता के दौरान यूनियन नेता बिजली पानी की समस्या के समधान के लिए इमरजेंसी मीटिंग बुलाने की भी मांग की। वार्ता में प्रबंधन की ओर से एसओईएंडएम, यूनियन के क्षेत्रीय सचिव पु...