कोफीमयू के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने जवाहर यादव
रामगढ़, जून 17 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। कोलफील्ड मजदूर यूनियन अरगड्डा क्षेत्रीय समिति में जवाहर यादव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। वहीं संजय बक्शी क्षेत्रीय सहायक सचिव, सलीम सहजादा क्षेत्रीय प्रवक्ता और नरेंद्र सिंह क्षेत्रीय संगठन सचिव मनोनीत किए गए हैं। इसकी जानकारी कोलफील्ड मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव पुरुषोत्तम पांडेय ने दी है। पुरुषोत्तम पांडेय ने बताया यूनियन के केंद्रीय महामंत्री रघुनन्दन राघवन और क्षेत्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत पांडेय के सहमति से उक्त सभी को पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। पुरुषोत्तम पांडेय ने कहा उक्त सभी के पदाधिकारी मनानीत किए जाने से क्षेत्र मेूं कोलफील्ड मजदूर यूनियन मजबूत होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.