छपरा, मई 15 -- 19 कोपा में शुक्रवार को झाड़ी में मिला नवजात शिशु कोपा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर कोपा थाना क्षेत्र के बसडीला शिव मंदिर के समीप गुरुवार की रात एक मां ने नवजात को झाड़ी में फेंक दिया जिसे शुक्रवार की सुबह बरामद किया गया। लोगों ने बताया कि अंधेरे में मासूम भूख, ठंड व दर्द से कराहता रहा। दुकान पर बैठे लोगों को जब सुबह बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो ग्रामीण दौड़कर झाड़ी की ओर पहुंचे। कपड़े में लिपटा नवजात जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता मिला। मासूम को देखते ही लोगों की आंखें भर आईं। ग्रामीणों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। यह भी पढ़ें- झाड़ियों में मिली जिंदगी: रातभर रोता रहा नवजात, सुबह ग्रामीणों ने बचाई जान सूचना मिलते ही कोपा थाना प्रभारी अजित कुमार मौके पर पहुंचे और नवजात को अपनी गोद में उठाकर इलाज के लिए छपरा सदर...