छपरा, मई 7 -- कोपा । थाना क्षेत्र के कोपा नगर पंचायत वार्ड संख्या-2 स्थित कोपा बाजार के समीप खेलने को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई झड़प में चाकूबाजी की घटना सामने आई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान संतोष कुमार सिंह, बिक्की कुमार सिंह तथा सन्नी कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर संजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजवाया। घायल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को गेंद दरवाजे पर जाने को लेकर पड़ोस के एक युवक से उनके पुत्र सन्नी कुमार का विवाद हुआ था। उस मारपीट में सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताया जा रहा है कि उक्त मामले के अनुसंधान के लिए ही पुलिस पहुंची थी। इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग आक्रोशित हो गए...