कोपा नपं में निर्विरोध हुआ सशक्त स्थायी समिति का चुनाव
छपरा, मई 30 -- कोपा नपं में निर्विरोध हुआ सशक्त स्थायी समिति का चुनाव जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को कोपा नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति चुनाव सदर एसडीओ व चुनाव प्रभारी नीतीश कुमार की उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से निर्विरोध हुआ। नगर पंचायत कोपा की चेयरमैन रोकसाना खातून से विचार विमर्श के बाद सभी वार्ड पार्षदों एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधियों ने नगरहित को ध्यान में रखते हुए पूर्व से कार्यरत सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को निर्विरोध चुनने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया। मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता बुस्तामी खान ने वार्ड पार्षदों के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम नगर पंचायत में आपसी भाईचारे और समन्वय को और मजबूत करेगा तथा इससे नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति मिलेगी। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.