कोपा ट्रेड बनी पहली पसंद, 17 जुलाई को जारी होगी पहली सीट आवंटन सूची
गुड़गांव, जुलाई 15 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए ट्रेड चयन की प्रक्रिया बुधवार देर शाम पूरी हो गई। अब हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग 17 जुलाई को पहली सीट आवंटन सूची जारी करेगा। इस बार फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) ट्रेड में सबसे अधिक रुचि दिखाई है। कुल आवेदनों में करीब 60 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने इस ट्रेड को अपनी पहली पसंद बनाया है। विभाग के अनुसार पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन और ऑनलाइन फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा। इस वर्ष फरीदाबाद की नौ राजकीय आईटीआई की कुल 2180 सीटों के लिए पांच हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। सीटों की तुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.