मऊ, अप्रैल 5 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। एसटीएफ वाराणसी टीम द्वारा गिरफ्तार 50 हजार के इनामिया अपराधी को शनिवार को कोपागंज थाने लाया गया। कोपागंज थाने लाने के बाद गिरफ्तार अपराधी से कोपागंज थाने की पुलिस टीम गहन पूछताछ में जुटी है। गिरफ्तार इनामिया अभियुक्त के खिलाफ कोपागंज थाने में अभियुक्त के खिलाफ डकैती, लूट, धमकी और मारपीट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के अन्नुपार निवासी 21 वर्षीय शुभम सिंह के खिलाफ कोपागंज थाने में लूट, मारपीट और धमकी देने के गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज है। वह काफी दिन से पुलिस टीम को चकमा देकर फरार चल रहा था, उसके खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। शुक्रवार की देर शाम को एसटीएफ वाराणसी फिल्ड यूनिट की टीम ने इनामिया अपराधी को लखनऊ स्थित चिड़ियाघर के पास से गिरफ्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.