मऊ, मई 2 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की सख्ती एक बार फिर देखने को मिली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मऊ के आदेश के अनुपालन में शनिवार को थाना कोपागंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार सदर शेषमणि, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय की उपस्थिति में आबकारी अधिनियम से संबंधित जब्त अवैध शराब को नष्ट किया गया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की विधिवत वीडियोग्राफी भी कराई गई। कार्रवाई के तहत करीब 40 लीटर अवैध देशी शराब तथा अंग्रेजी शराब के 419 पाउच को न्यायालय के निर्देशानुसार नाली में गिराकर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई कुल 20 मुकदमों से संबंधित माल के विनिष्टीकरण के रूप में की गई। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस ...