कोपवा के पास पोल से टकरा ई-रिक्शा पलटी, छह जख्मी
बक्सर, जून 24 -- पेज तीन के लिए ------ डुमरांव, संवाद सूत्र। बुधवार को एनएच 120 के कोपवा गांव के समीप एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार ई-रिक्शा सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार कोरानसराय थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी परिवार के सदस्य सिमरी प्रखंड के केशोपुर गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोपवा गांव के पास चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ई-रिक्शा सीधे बिजली के पोल से जा टकराई। यह भी पढ़ें- कोपवा के पास पोल से टकरा ई-रिक्शा पलटी, छह जख्मी टक्कर के बाद वाहन पलट गई, जिससे उसमें सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.