कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर, संवाददाता। कोपरगंज चौकी से मात्र 100 मीटर दूर स्थित तिरपाल व्यापारी के गोदाम में सेंधमारी कर बदमाशों ने करीब 10 लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के वक्त व्यापारी होली के त्योहार के चलते शहर के बाहर गए थे। गुरुवार को व्यापारी जब गोदाम पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। कलक्टरगंज निवासी अनिकेत गुप्ता उर्फ राहुल का राजकुमार एंड संस नाम से प्लास्टिक बरदाना व तिरपाल का थोक का व्यापार है। उनका चौकी से 100 मीटर दूर स्थित प्रिंस होटल कंपाउंड में गोदाम है। उन्होंने बताया कि होली के त्योहार के चलते वह दो मार्च को पत्नी कोपल के साथ छुट्टियां मनाने साउथ इंडिया गए थे। गुरुवार को गोदाम पहुंचे तो रोशनदान की सरिया कटी हुई मिली। कैमरे की फुटेज देखने पर जानकारी हुई कि आठ मार्च की रात 12:53 मिनट बजे दो नकाबपोश बदमाश घुसे और 250 बंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.