रांची, नवम्बर 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग पर आयोजित छठे पर्यावरणीय सम्मेलन में सरला बिड़ला विवि के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक वर्चुअल प्रेजेंटेशन के माध्यम से बतौर पैनलिस्ट सम्मिलित हुए। प्रो पाठक ने पर्यावरण के लिए लाभप्रद नीतियों, टिकाऊ ऊर्जा स्त्रोतों की ओर बढ़ने और ग्रीनहाउस गैसों की सांद्रता को कम करने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र के सुधार की दिशा में वैश्विक स्तर पर पहल करने की आवश्यकता बताई। वहीं, दुनियाभर से जुटे पर्यावरणविदों, वैज्ञानिकों ने पारिस्थितिकी तंत्र परिवर्तन, इससे उपज रही भयावहता और दूरगामी प्रभावों, वैश्विक आपदाओं, महासागरीय अम्लीकरण समेत नवीकरणीय ऊर्जा व इसके विभिन्न स्रोतों पर विस्तार से चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.