सोनभद्र, मार्च 24 -- कोन,हिंदुस्तान संवाद। जनपद के कोन-विंढमगंज मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत होते ही अनियमितताओं के आरोप सामने आने लगे हैं। वर्षों से जर्जर पड़ी इस सड़क के निर्माण की मांग क्षेत्रीय जनता के माध्यम से लंबे समय से किया जा रहा था, जिसके बाद हाल ही में कार्य प्रारंभ कराया गया। निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए गंभीर आपत्ति जताई है। ग्रामीण अमित, सुनील, कोन व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत कार्य कर रहे ठेकेदार के माध्यम से निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि कई स्थानों पर पुरानी डामर सड़क को हटाए बिना ही उसके ऊपर सोलिंग डालकर कार्य किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती और गुणवत्ता पर सवाल उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.