सोनभद्र, मई 3 -- सोनभद्र। कोन ब्लाक की लाखों की आबादी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले कोन-तेलगुड़वा मार्ग के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने लगाया है। आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से निर्माण कार्य अधूरा है। कहा कि निर्माण करा रही कंपनी द्वारा घटिया व धीमी गति से काम कराकर सरकर को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। कोन से तेलगुड़वा तक सड़क निर्माण में व्यापक रूप से धांधली की जा रही है। यही स्थिति तेलुगुडवा से विंढमगंज मार्ग की भी है। इस मार्ग पर भी मानक के विपरीत कार्य कराया जा रहा है। पुरानी सड़क को बिना खोदे ही उसी पर सोलिंग बिछाकर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराकर मानक के अनुरूप निर्माण करायें जाने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.