समस्तीपुर, जून 17 -- दलसिंहसराय। दलसिंहसराय थाने के अलग-अलग गांव में घरों पर फायरिंग करने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। पुलिस से प्रभावितों ने शिकायत भी की है तथा पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से फायरिंग की घटनाओं पर विराम नहीं लगाया जा सका है। बताया गया है कि ऐसे मामले दहशत फैलाने एवं आपसी वर्चस्व को लेकर किये जाते हैं। ताजा मामला कोनैला गांव में पुरुषोत्तम भारद्वाज के घर पर मंगलवार रात घटी। सूचना पर पहुंची पुलिस को एक खोखा भी मिला। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। हालांकि शराब पीने की पुष्टि होने पर उसके ऊपर शराब अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- कोनैला गांव में घर पर फायरिंग, पहुंची पुलिस मामले को लेकर पुरुषोत्तम ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले क...