कोनार में अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसी, लाखों रूपये की हुई क्षति
सासाराम, जून 2 -- शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चौसा-सासाराम पथ पर कोनार बाजार में मंगलवार की अहले सुबह अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुस गई। जिससे तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय दुकान बंद था जिससे बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच चालक को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार साह का किराना दुकान व सुनील साह जलपानगृह दुकान को काफी नुकसान हुआ है। वहीं संजय कुमार श्रीवास्तव की दुकान के आगे तीन बड़े ह्यूम पाइप को तोड़ते हुए दुकान के अन्दर ट्रक घुस गया। जिससे दुकानों का लाखों रूपये के सामान बर्बाद हो गए। थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद चालक को हिरासत में लिया है। चालक को भी चोट आई है। घटना के बाद वाहन के मालिक को सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.