बोकारो, मई 28 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत कोनार बेड़ा गांव में 11 हजार विधुत क्षमता के तार जमीन में झुके होने के कारण कभी भी बड़ी घटना होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस दिशा में विधुत विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना देने के बावजूद इसे अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है। जमीन से तार झूलने के कारण कोनार बेड़ा के ग्रामीण काफी चिंतित हैं। कोनार बेड़ा गांव के लोग खेती-किसानी का काम किया करते हैं। इसी रास्ते से होकर किसान हल बैल लेकर झूलते तारों के बीच से होकर खेतों में जाते है और झुका हुआ तार होने के कारण हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती है। अगर भूलवश 11 हजार क्षमता के विद्युत तार के संपर्क में आता है तो बड़ी घटना होने से कोई रोक नहीं सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...