बोकारो, जून 12 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। उत्त्पन्न हुई एल पी जी गैस की कमी के बाद प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत कोनार बेड़ा गांव में बायो गैस से इन दिनों 18 घरों के रसोई घर गुलजार हो रहे हैं। बायो गैस ने एल पी जी गैस की कमी को काफी हद तक पूरी कर दी है। इस गांव में बायो गैस प्लांट लगने के बाद लोगों को महंगी गैस से मुक्ति मिल गयी है। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद मद्द निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद की पहल पर पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट की ओर से बुंडू पंचायत के कोनार बेड़ा गांव में बायो गैस प्लांट लगाया गया है।

गोवर्धन योजना के तहत प्लांट का निर्माण पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट के मद 15 लाख रुपये की लागत से बुंडू पंचायत के कोनार बेड़ा गांव में बायो गैस प्लांट लगाया गया है। उक्त प्लांट कोनार बेड़ा गांव के डीएन ...