कोनार नहर सिंचाई परियोजना के अवशेष कार्य का विधायक ने किया भूमिपूजन
हजारीबाग, अप्रैल 10 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। कोनार नहर सिंचाई परियोजना का अवशेष कार्य पार्ट 'ए' का भूमिपूजन शुक्रवार को प्रखंड अंतर्गत जोबर पंचायत के बंदखारो तथा करगालो पंचायत के ज्ञानगढ़ा में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधायक तिवारी महतो ने नारियल फोड़कर तथा शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की शुरूआत की। कार्य की शुरूआत होने से ग्रामीणों एवं किसानों ने खुशी का इजहार किया। विधायक ने कहा कि कोनार नहर सिंचाई परियोजना क्षेत्र एवं सरकार की महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना है। इसका कार्य पूर्ण हो जाने के बाद किसानों को सिंचाई के लिए सोचना नहीं होगा। सालोंभर खेतों में पटवन की सुविधा मिलेगी। इलाके के सभी खेतों में हरियाली रहेगी। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और वे समृद्ध होंगे। अप्रत्यक्ष तौर पर इसका लाभ क्षेत्रवासियों को भी मिलेगा। कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.