गिरडीह, अप्रैल 28 -- बगोदर, प्रतिनिधि। कोनार नहर प्रमंडल द्वारा अधिग्रहित जमीन का मुआवजा न मिलने पर हेसला के दो किसानों ने काम रोकने की चेतावनी दी है। ग्राम हेसला निवासी मो. जैनूल खान और समीम खान ने कार्यपालक अभियंता, कोनार नहर प्रमंडल को आवेदन देकर भुगतान के बाद ही काम शुरू करने की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि डीसी गिरिडीह, एसडीएम सरिया-बगोदर, विधायक बगोदर और थाना प्रभारी को भी भेजी गई है। आवेदकों ने बताया कि मौजा जमुनिया, खाता-17, प्लॉट-59, 62, 61, 64 की कुल 6 एकड़ 36 डिसमिल जमीन है। जिसमें 2 एकड़ 36 डिसमिल जमीन नहर में चली गई है। लेकिन आज तक न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही मुआवजा भुगतान हुआ है। यह भी पढ़ें- कोनार नहर में गई 2 एकड़ 36 जमीन, नहीं मिला मुआवजा किसानों का आरोप है कि जिस जमीन का भुगतान नहीं हुआ है, वहां काम का टेंडर निकाल ...