गिरडीह, मार्च 12 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर डिवीजन में चल रहे कोनार नहर मरम्मत कार्य में ठेकेदार के द्वारा लापरवाही की जा रही है। प्राक्कलन के तहत निर्माण कार्य नहीं किए जाने से गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। चूंकि एक तरफ निर्माण कार्य चल रहा है तो दूसरी तरफ किए गए निर्माण कार्य में दरारें पड़ने लगी है। ऐसे में निर्माण कार्य के मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि गैड़ा पंचायत अंतर्गत बेलवा नदी के निकट निर्माण कार्य में अभी से ही दरारें पड़ने लगी है। जिसकी लीपापोती संवेदक के द्वारा की गई है। करोड़ों की लागत से चल रहे नहर निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला हजारीबाग डीसी तक पहुंच गया है। गैड़ा के पंचायत समिति सदस्य महताब हुसैन के द्वारा इसे लेकर डीसी को पत्र भेजकर मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आवेदन की प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.