कोनार नहर प्रमंडल की प्रस्तावित पाइपलाइन निर्माण को लेकर ग्रामसभा
गिरडीह, जून 3 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के मधगोपाली पंचायत सभागार में बुधवार को कोनार नहर प्रमंडल द्वारा प्रस्तावित पाइपलाइन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा की अध्यक्षता मुखिया जागेश्वर महतो ने की। बैठक में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कोनार नहर प्रमंडल से आए अधिकारियों ने पाइपलाइन निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों से योजना के संबंध में उनकी सहमति एवं आपत्तियों पर राय मांगी गई। ग्रामसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए निर्णय लिया गया कि जब तक प्रभावित भूमि मालिकों को उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक पाइपलाइन निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि बिना मुआवजा दिए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य स्वीका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.